September 18, 2026

नालंदा में बाप और सौतेली मां ने मिलकर 13 साल की नाबालिक को दे व्यापार के धंधे में धकेला, गिरफ्तार

नालंदा। नालंदा में सगे बाप और सौतेली मां की काली करतूत सामने आई है। दोनों मिलकर 13 साल की नावालिग बेटी से देह व्यपार का घिनौना कारोबार करा रहे थे। इसका खुलासा खुद लड़की और उसकी अपनी मां ने किया है। मामला नालंदा थाना क्षेत्र का है। आरोपी पिता ने पहले खुद की तीन शादी रचाई थी। जिसके कारण उसकी पहली पत्नी ने उसे छोड़ दिया था। पहली पत्नी की एक 13 साल की बेटी को आरोपी पिता ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ राजगीर में किराया के मकान में रखा था। उसी मकान में रहकर दोनों पति पत्नी देह व्यपार का धंधा चला रहे थे। आरोपी पिता एक महीने पहले बी अपनी पहली पत्नी से जन्मी बेटी को झांसा देकर साथ ले आया और उसे दूसरी पत्नी के हवाले कर दिया। जहां सौतेली मां पीड़ित नाबालिग लड़की से जबरन देह व्यपार कराने लगा। लड़की को नवादा भेजने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच पीड़िता ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। जिसके बाद लड़की की मां ने नालंदा थाना में पहुंचकर अपने पति और सौतन के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए नावालिग को बरामद कर लिया और आरोपी सौतेली मां और पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

You may have missed