February 14, 2026

पटना समेत पूरे प्रदेश में सावन में गर्मी का सितम जारी, अच्छी बारिश के लिए करना होगा इंतजार

पटना। राजधानी पटना समेत पुरे बिहार में मानसून की स्थिति बेहद कमजोर बनी हुई है। सावन के महीने में भी लोगों को जेठ की तपिश महसूस हो रही है। रविवार को राज्य भर के 20 जिलों का तापमान बढ़ा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अंदर अगले 24 घंटे भीषण गर्मी वाला होगा। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं। राज्यभर में बारिश की कमी का आंकड़ा 43% पहुंच चुका है। रविवार देर रात दक्षिण मध्य बिहार में कुछ जगहों पर बारिश हुई है। बिहार में पिछले एक सप्ताह से मानसून रूठ गया है। गर्मी बढ़ गई है। किसानों की मुश्किलें भी बढ़ गई है। धान रोपनी प्रभावित होकर रह गई है। जिस धान की पहले रोपनी हुई है उन खेतों में भी अब पटवन की जरूरत महसूस की जाने लगी है। मानसून के आगमन के बाद से अब तक दो महीने के दौरान मात्र 340 मिलीमीटर वर्षा हुई है।

You may have missed