February 12, 2026

पटना में चेन स्नैचिंग गिरोह पर पुलिस का शिकंजा : 9 कांडों में संलिप्त 4 अपराधी गिरफ्तार, लूट के पैसे के साथ 4 बाइक बरामद

पटना। राजधानी में चेन झपटमारों के खिलाफ पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बता दे की राजधानी पटना में लगातार बढ़ते चेन और मोबाइल स्नैचिंग की घटना को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने को लेकर पटना पुलिस ने कार्रवाई की। बही एंटी स्नैचिंग पुलिस टीम की ऐसी अपराधियों पर पैनी निगाह बनी है। इसी में अब पुलिस ने शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पटना सेंट्रल SP वैभव शर्मा ने बतलाया की कोतवाली, राजीव नगर और गाँधी मैदान थाना क्षेत्र से कुल 9 कांडों में शामिल 4 चेन झपटमारों को गिरफ्तार किया गया है। वही इनकी पहचान राजा, भरत, सत्यजीत और बिट्टू उर्फ़ बलिया के रूप में हुई है। वही पुलिस को अपराधियों के पास से छीने हुए 4 सोने की चेन, 4 बाइक और एक लूट के पैसे से ख़रीदी महंगी बाइक की बरामदगी हुई है। सेन्ट्रल SP वैभव शर्मा ने बतलाया की अपराधियों के साथियों की तलाश जारी है।

You may have missed