September 22, 2026

जमुई में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने की खुदखुशी का प्रयास, आर्थिक तंगी से जूझा रही महिला ने खुद को लगाई आग

जमुई। बिहार के जमुई में आर्थिक तंगी से परेशान एक वृद्ध महिला ने मंगलवार को केरोसिन तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। वही इसके बाद कुएं में कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की। हालांकि, स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर महिला को बचाया लिया। वही वृद्ध महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। कई सालों से महिला अपने घर में अकेली रह रही थी। महिला की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के छठूधनामा गांव निवासी के रूप में की गई। वही चौकीदार शंकर पासवान ने बताया कि महिला की एक बेटी थी, जिसकी शादी बरसों पहले हो चुकी थी। कई सालों से महिला अपने घर में अकेली रह रही थी और आर्थिक तंगी का दंश झेल रही थी। वहीं टाउन थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि एक वृद्ध महिला आत्महत्या करने की कोशिश की थी। लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से महिला को बचा लिया गया। सदर अस्पताल में भर्ती है।

You may have missed