पटना में शराबी पति को पत्नी ने कराया गया गिरफ्तार, नशे में रोज करता था मारपीट

पटना। राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र इलाके के रिजर्व बैंक के पीछे के एक मकान से एक युवक की गिरफ्तारी हुई है। किराए में रहने वाले प्रेम प्रकाश सिंह की पत्नी ने शराब पीने को लेकर उनकी शिकायत की थी। गांधी मैदान थाने की पुलिस ने शराब के नशे में प्रेम प्रकाश सिंह को पकड़ लिया है। पूरा मामला पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के पीछे वाली गली का है। यहां किराए के मकान में रहने वाले प्रेम प्रकाश सिंह शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया करते थे। आखिरकार तंग आकर प्रेम प्रकाश की पत्नी प्रीति देवी ने पूरे मामले की जानकारी गांधी मैदान थाने को दी। मामले की जानकारी मिलते ही रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के पीछे वाली गली में मौजूद प्रेम प्रकाश सिंह के फ्लैट में जब पुलिस पहुंची। पूरे दिन शराब के नशे में रहने वाले प्रेम प्रकाश सिंह की पुलिस ने जांच की। ब्रेथ एनालाइजर की जांच में शराब मामले में 90 एमएल शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस गिरफ्त में आने के बाद प्रेम प्रकाश खुद पर लगे मारपीट के आरोप से इंकार करते नजर आए हैं। उनके फ्लैट से बोतल में शराब की भी बरामदगी हुई है।

You may have missed