January 26, 2026

PATNA : मनेर में दाह संस्कार करने जा रहे लोगों का ट्रैक्टर पलटा; एक की मौत, दर्जनों जख्मी

मनेर। मनेर प्रखंड के बांक गांव के समीप दाह संस्कार करने जा रहे लोगों का ट्रैक्टर 15 फीट गहरे गढे में पलट गई। यह दुर्घटना बुधवार देर रात की है।  घटना में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि दर्जनों लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में चार की हालत ज्यादा गम्भीर है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल भेजा है। मनेर अंचलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कमला गोपालपुर निवासी रामसेवक सिंह की पत्नी की मौत के बाद ग्रामीण एवं परिजन दाह संस्कार के लिए ट्रैक्टर से लोदीपुर के सामने गंगा नदी जा थे। जाते समय अंधेरा हो गया। इस बीच  गांव से ठीक पहले बांक गांव के पास अचानक ट्रैक्टर पंद्रह बीस फीट नीचे गड्ढे में जा गिरी। इसपर सवार गोपालपुर निवासी स्वर्गीय नौमी राय के पुत्र प्रमोद कुमार की मौत हो गई। वह इस घटना में करीब दर्जनों लोग जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मनेर अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थानाध्यक्ष पुरे दल बल के साथ पहुंचे एवं तत्काल घायलों को उपचार के अस्पताल भेजा है। घायलों दर्जनों लोगों का इलाज चल रहा है। घटना से गोपालपुर गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।

You may have missed