February 12, 2026

पटना में भीषण गर्मी के कारण स्कूलों की टाइमिंग में हुआ बदलाव, डीएम का आदेश जारी

पटना। राजधानी समेत प्रदेश में पछुआ हवा के कारण गर्मी का सितम जारी है। सूरज ने आंखें क्या तरेरी, गुरुवार को पटना में गर्मी का 12 साल का रिकॉर्ड टूट गया। पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, 13 अप्रैल 2011 को पटना का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सामान्य से करीब 4 डिग्री अधिक तापमान होने के कारण दोपहर में राजधानी की सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा हैं। वही इसी को देखते हुए पटना के स्कूलों की टाइमिंग में बड़ा बदलाव किया गया है। जानकारी के मुताबिक भीषण गर्मी को देखते हुए पटना के डीएम ने आदेश पत्र जारी किया है जिसमें कहा गया है कि पटना के स्कूलों को 11:45 तक बंद कर देना है।डीएम का यह आदेश 15 अप्रैल से लागू किया जाना है। मौसम विभाग ने 15 से 17 अप्रैल के बीच हीहट वेव की आशंका जताई हो और इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट की वजह से ही डीएम ने स्कूल के समय सारणी को लेकर नया आदेश जारी किया है। आदेश की कॉपी जिले के सभा एसडीओ,बीडीओ और अंचलाधिकारी को भेजी गई है और इस आदेश को लागू कराने को कहा है। बिहार में गर्मी का सितम बढ़ने लगी है। यहां चिलचिलाती धूप से लोगों को परेशानी होने लगी है। अगर राजधानी पटना की बात करें तो बीते 24 घंटे में पूरे प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान पटना में 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

You may have missed