October 29, 2025

एयरो इंडिया शो में सांसद राजीव प्रताप रूडी ने 40 मिनट राफेल उड़ाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड, पहले भी कर चुके है ऐसे कारनामे

पटना। बिहार के सारण से BJP सांसद राजीव प्रताप रूडी ने बेंगलुरु में आयोजित एयरो इंडिया शो में लड़ाकू विमान राफेल उड़ा कर रिकॉर्ड कायम किया है। बता दे की रूडी ने इस साल हुए एयरो इंडिया शो में 40 मिनट तक राफेल उड़ाया। वही इसके बाद सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी राफेल उड़ाने वाले लाइसेंस प्राप्त कॉमर्शियल पायलट सांसद होने का विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं। वही इस दौरान रूडी ने 40 मिनट तक ट्विन सीटर लड़ाकू विमान में बैठकर हवा में तरह-तरह के युद्धाभ्यास किए। बता दे की पेशेवर पायलट रह चुके राजीव प्रताप रूडी ने जब 2017 एयरो इंडिया में लड़ाकू विमान राफेल को 35 मिनट तक उड़ाया था। तब उन्होंने कहा था कि इसकी ताकत जादुई है और इससे भारतीय वायु सेना को मज़बूती मिलेगी। अब एक बार फिर से राजीव प्रताप रुडी ने बेंगलुरु में आयोजित एयरो इंडिया शो में राफेल विमान को उड़ाया है। इसके बाद सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी राफेल उड़ने वाले एकमात्र लाइसेंस प्राप्त कॉमर्शियल पायलट सांसद होने का विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं। बता दे की मंगलवार को बेंगलुरु में चल रहे एयरो इंडिया 2023 में लड़ाकू विमान में 40 मिनट की उड़ान भरी।

वही इसके साथ ही रूडी ने कोविड के महामारी के दौरान भी चिकित्सा और आवश्यक सामग्री को ढाका से नई दिल्ली के लिए एक बड़ा मालवाहक विमान उड़ाया था। साल 2014 के चुनाव में BJP की ओर से खड़े हुए राजीव प्रताप रूडी ने लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी को उनके गढ़ में हरा कर सारण निर्वाचन क्षेत्र के सांसद बने। इसके आलावा रुडी अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में BJP की NDA सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री, वाणिज्य और उद्योग मंत्री भी रह चुके हैं। वे नरेंद्र मोदी की सरकार में कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री थे। इसके बाद साल 2017 में कैबिनेट फेरबदल में उन्हें पद से हटा दिया गया। उन्हें 3 बार लोकसभा के लिए चुना गया और वर्तमान में वे सारण के सांसद के रूप में कार्य कर रहे हैं। दिसंबर 2018 में उन्हें पार्टी अध्यक्ष अमित शाह द्वारा BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में भी नियुक्त किया गया था। जिसके बाद से वो इस पद पर आसीन हैं।

You may have missed