समाधान यात्रा के माध्यम से जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं मुख्यमंत्री : रंजीत कुमार झा
पटना। जेडीयू के राज्य परिषद सदस्य रंजीत कुमार झा ने कहा कि बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी समाधान यात्रा के माध्यम से जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं। जिससे विकास कार्यों की अद्यतन जानकारी उन तक पहुँच रही है। वही उन्होंने कहा की इस बार के भीष्ण ठंढ में जहाँ लोग अपने घरों से नहीं निकल पा रहे थे। वैसे समय में मुख्यमंत्री जी राज्य के विभिन्न जिलों में जनता से संवाद कर रहे थे। वही आगे झा ने कहा कि विकास पुरुष नीतीश कुमार ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो लगातार अपने राज्य के विकास हेतु चल रही योजनाओं की इस प्रकार की यात्राओं के माध्यम भी समीक्षा करते हैं। वही उन्होंने कहा कि जो नेता सही मायनों में धरातल पर विकास देखना चाहते हैं वो जन अपेक्षाओं व आकांक्षाओं को समझने का लगातार प्रयास करते हैं ताकि योजनाओं को जन सुलभ बनाया जा सके और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास को पहुँचाया जा सके। वही झा ने कहा कि माननीय नीतीश कुमार जी के यही प्रयास उन्हें एक सच्चा जननायक बनाते हैं एवं इस यात्रा के लिए हम सभी मुख्यमंत्री जी का ह्रदय से आभार प्रकट करते हैं।


