बिहारियों का अपमान करने वाले केके पाठक पर तुरंत कार्रवाई करें मुख्यमंत्री : सम्राट चौधरी

  • केके पाठक के मामले में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, बोले- सीएम नीतीश ने बिहार के प्रशासनिक ढांचे को किया बर्बाद

पटना। बिहार विधान परिषद में विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी ने बिहार के लोगों और बिहारी अधिकारियों के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाले आईएएस केके पाठक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि ऐसे अधिकारी पर सीएम नीतीश को संज्ञान लेना चाहिए। केके पाठक ने बिहार का अपमान किया है। साथ ही यह दिखाता है कि नीतीश कुमार ने बिहार और बिहार के प्रशासनिक ढांचे को बर्बाद कर दिया। वे गुंडों के साथ सरकार चला रहे हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में लगातार अपराध बढ़ रहा है। गोपालगंज में अंकित की हत्या साम्प्रदायिक घटना थी। लेकिन 8 दिन के बाद भी अपराधी और गुंडे के घरों पर बुलडोजर नहीं चला है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि पटना में एक बड़े अधिकारी ऐसे आरोपित लोगों को बचा रहे हैं। इस मामले में तुष्टीकरण की जा रही है। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले ही बेगूसराय जिले में मुखिया की हत्या हुई है। पंचायती राज विभाग के मंत्री रहते हमने मुखिया की सुरक्षा की पहल की थी। लेकिन मुखिया की अब हत्या की जा रही है।
बिहार की राजनीति में दो सामंती लालू और नीतीश की उत्पत्ति हुई : सम्राट चौधरी
सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि हम तो वह मिट्टी ढूंढ रहे हैं जिसके बारे नीतीश कुमार ने कहा था मिट्टी में मिल जाऊंगा बीजेपी के साथ नहीं जाऊंगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मिटटी में मिलने से बढिया बिहार का विकास करें। लेकिन जनता का भरोसा नीतीश से उठ चुका है। बीजेपी ने नीतीश के लिए दरबाजा बंद कर दिया है। उन्होंने राजद नेताओं के 100 में 90 वाले बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि बिहार की राजनीति में दो सामंती लालू और नीतीश की उत्पत्ति हुई थी। राजद के लोग ऐसे बयानों से कितनी बार बिहार को मूर्ख बनायेगे। उन्होंने कहा कि राजद के लोग अब राम पर सवाल उठाते हैं। जबकि राम इस देश के संविधान में हैं। राम पर सवाल उठाने वाला पापी है। वहीं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए सम्राट चौधरी ने उनको ‘बउआ’ कहा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव राजनीति में बउआ हैं। उनकी क्या भूमिका है। वोट लालू यादव के पास है।

About Post Author

You may have missed