छपरा में 7 डिग्री पहुंचा पारा, शीतलहर के कारण सभी शिक्षण संस्थान 10 जनवरी तक बंद

छपरा। बिहार के छपरा जिलें में ठंड का सितम लगातार जारी है छठे दिन भी शीतलहर और ठंड का प्रकोप देखने को मिला। ठंड और शीतलहर के चलते आम लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। अहले सुबह से लेकर देर शाम तक ठंड का कहर लगातार जारी है। हिमालय से चलने वाली बर्फ़ीली हवा लगातार कहर ढा रही है। शहर से लेकर देहात तक शीतलहर के चपेट में है। बढ़ते ठंड के बीच लगातार पारा गिरता जा रहा है। गुरुवार और शुक्रवार ज्यादा ठंडा रहा चार डिग्री पारा लुढककर 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुच गया है। शुक्रवार को अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान जताया जा रहा है। 6 किलोमीटर प्रतिघंटा के हिसाब से चलने वाली बर्फ़ीली हवा फिजा में और ज्यादा ठंड घोल दे रही है। वही बिगड़ते मौसम के मद्देनजर जिलाधिकारी राजेश मीणा ने सभी विद्यालय और शिक्षण संस्थाओं को आगामी 10 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी किया है। वर्ग 1 से लेकर 8 तक के सभी विद्यालय और कोचिंग बंद रहेंगे। शीत लहर मौसम के बीच कोल्ड वेभ के चलते बुजुर्ग और बच्चों के लिए बेहद खतरनाक माना जा रहा है। वही बढ़ते ठंड से बच्चे और बुजुर्ग को ज्यादा बचाने की जरूरत होती है।

About Post Author

You may have missed