February 11, 2026

बिहार : आरा मैं बेखौफ बदमाशों ने हथियार के बल पर महिला से लूटे 5 लाख रुपए, DM कार्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर अपराधी ने दिया घटना को अंजाम

आरा। बड़ी खबर बिहार के भोजपुर जिले से आ रही है। जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बता दे की घटना आरा नगर थाना क्षेत्र की है। यहां बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर एक महिला से 5 लाख रुपए लूट लिये। बता दे की DM और SP कार्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े हुई लूट की घटना को लेकर लोगों में पुलिस के खिलाफ गहरा आक्रोश है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की वारदात के दौरान आरा SSP की गाड़ी घटनास्थल से गुजर रही थी। वही पीड़ित महिला के मुताबिक उसने SSP की गाड़ी को रोकने की कोशिश की लेकिन SSP के गार्ड्स ने उसे रास्ते से हटा दिया और SSP साहब आराम से चलते बने। वही महिला का कहना है कि अगर SSP तत्परता दिखाते तो लुटेरे तुरंत पकड़े जाते। वही स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे CCTV के फुटेज को खंगाल रही है।

You may have missed