PATNA : धनरुआ में वाहन चेकिंग के दौरान 55 लीटर शराब बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

धनरुआ। पटना पुलिस ने मंगलवार की देर रात पटना-गया मुख्य सड़क मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान गुप्त सूचना पर शराब पीकर हंगामा कर रहे चार युवक को गिरफ्तार किया। धनरुआ थानाध्यक्ष डीएन सिंह ने बताया कि नदौआं गांव से धनरुआ के विजयपुरा गांव निवासी संतोष कुमार, श्रीकांत मिस्त्री, उपेन्द्र राय व नरोत्तम राम को पुलिस ने शराब पीकर मारपीट और हंगामा करते गिरफ्तार किया। सभी की मेडिकल जांच के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया गया है। वहीं गौरीचक पुलिस ने लावारिस हालत में 55 लीटर शराब और दो युवक को बाजार में शराब पीकर हंगामा करते गिरफ्तार किया। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

You may have missed