October 25, 2026

उत्तर प्रदेश में वीरांगना फूलन देवी की 50 हजार प्रतिमा घर-घर लगाएंगे : मुकेश सहनी

पटना। वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो व बिहार सरकार में मंत्री मुकेश सहनी ने मंगलवार को वीरांगना फूलन देवी की जयंती अपने सरकारी आवास 06 स्टैंड रोड पटना में मनाई और वीरांगना की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर उन्हें याद किया।

इस मौके पर प्रेस कॉफ्रेंस में मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 18 प्रमंडलों के चिन्हित जिलों में बीते 25 जुलाई को वीरांगना फूलन देवी शहादत दिवस पर प्रतिमा माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन होना तय था पर उत्तर प्रदेश सरकार ने यह कार्यक्रम निरस्त कर दिया था।

इसी क्रम में उन्होंने घोषणा की कि उत्तर प्रदेश में हम वीरांगना फूलन देवी की पचास हजार प्रतिमाएं, पांच लाख लॉकेट और 10 लाख कैलेंडर अगले 100 दिनों में चरणबद्ध तरीके से घर-घर तक पहुंचाएंगे।

पार्टी की वेबसाइट – www.vipparty.in पर आम लोगों के लिए वीरांगना फूलन देवी की प्रतिमा की मुफ्त ऑर्डर करने की सुविधा दी गई है, जिससे की कोई कहीं भी अपने घर तक ऑनलाइन वीरांगना फूलन देवी की प्रतिमा मंगवा सके।

ऑनलाइन प्रतिमा ऑर्डर करने की सुविधा भी आज से शुरू कर दी गई है। आगे उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार वीरांगना फूलन देवी की कार्यक्रमों को निरस्त कर सकती है, लेकिन उनको हमारे विचारों से नहीं निकाल सकती है।

वीरांगना फूलन देवी नारी सशक्तीकरण की प्रतीक है और उन्होंने अन्याय के खिलाफ कभी समझौता न करके विश्व में नारी शक्ति का ज्वलन्त उदाहरण पेश की थी। हम वीरांगना फूलन देवी के विचारों को घर-घर पहुँचाने का काम करेंगे।

प्रेस कॉफ्रेंस में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद बिन्द, महिला प्रदेश अध्यक्ष नीतू सिंह निषाद, वरीय पदाधिकारी उमेश सहनी, बैद्यनाथ सहनी, ब्रम्हदेव चौधरी, आनन्द मधुकर यादव, देव ज्योति एवं अन्य मौजूद थे।

You may have missed