पटना में गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात किया तो कटेगा 5 हजार का चालान, नियम आज से हुआ लागू

पटना। बिहार में गाड़ी चलाते समय अगर किसी ने मोबाइल फोन से बात किया तो उसे महंगा पड़ेगा। आज से बिहार में नया ट्रैफिक रूल लागू हो गया है। अगर आप ने इस नए नियम पर अमल नहीं किया तो 5000 रुपए का फटका पड़ेगा। नए ट्रैफिक फाइन नियम के तहत यदि कोई मोबाइल फोन पर बात करते हुए गाड़ी ड्राइव कर रहा है या फिर बाइक चलाता है तो उसे 5000 हजार रुपए का जुर्माना देना होगा। ये नियम ऑटो, फोर व्हीलर और बाइक सबपर लागू होगा। उसे जुर्माना के रूप में 5000 हजार रुपए की राशि चुकाना होगा। इसके अलावा खतरनाक रोड में कोई स्टंट करते पाए जाते हैं तो इसपर भी नई जुर्माना राशि देय होगी। इसमें चाहे चार पहिया वाहन हो चाहे, तीन पहिया वाहन हो या दो पहिया वाहन हो, उनसे भी 5000 हजार रुपए की जुर्माना राशि वसूला जाएगा। परिवहन विभाग ने ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों पर सख्ती बरतने के लिए जुर्माने की राशि में इजाफा किया है। यह बढ़ी हुई राशि आज से लागू हो रही है। इसके तहत न्यूनतम जुर्माने की राशि 1000 रुपये है जबकि अधिकतम जुर्माना की राशि 5000 हजार रुपए है। यह अधिसूचना 18 अगस्त को जारी की गई थी, राज्यपाल की भी मंजूरी मिल चुकी है। अधिसूचना में स्पष्ट है कि अधिसूचना निर्गत करने के पांच कार्य दिवस बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। आज 23 अगस्त है और आज से इसे पूरे बिहार में नया ट्रैफिक फाइन का रूल लागू हो गया है।

 

You may have missed