February 24, 2026

33 साल बाद शनिवार से दूरदर्शन पर दिखेगा रामायण, जनता की थी मांग

CENTRAL DESK : देश में कोरोना का संकट लगातार गहराता जा रहा है। कोरोना के अब तक 700 से ज्यादा मामले भारत में सामने आ चुके हैं। देशभर में लॉकडाउन है। लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। इस बीच केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को साफ किया कि जनता की मांग पर दूरदर्शन पर शनिवार से रामायण सीरियल का प्रसारण होगा। पहला एपिसोड कल सुबह 9 बजे और दूसरा कल ही रात 9 बजे दिखाया जाएगा। बता दें दूरदर्शन पर पहली बार रामायण का प्रसारण 25 जनवरी 1987 में शुरू हुआ था और आखिरी एपिसोड 31 जुलाई 1988 को देखने को मिला था।
उल्लेखनीय है कि उक्त सीरियल में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी हाल ही में ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आए थे। उनके साथ रामायण सीरियल के निर्माता-निर्देशक रहे स्व. रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर भी शो में शामिल हुए थे। उन्होंने पिता पर लिखी किताब ‘अन एपिक लाइक आॅफ रामानंद सागर फ्रॉम बरसात टू रामायण’ और उनके जीवन के संघर्ष के बारे में बताया था।

You may have missed