February 20, 2026

एम्स पटना में 3 लोगों की कोरोना से मौत, 18 नए पॉजिटिव मरीज हुए भर्ती

file photo

  • कुल 73 मरीजों का चल रहा कोरोना का इलाज

फुलवारी शरीफ। एम्स में सोमवार को 3 मरीजों की मौत कोरोना इलाज के दौरान हो गई। इसके अलावा नए मरीजों में 18 मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है, जिन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में सोमवार को नवादा के 26 वर्षीय सर्दुल कुमार, पटना की 16 वर्षीय मुस्कान कुमारी, जबकि नालंदा के 52 वर्षीय प्रवीण की मौत कोरोना से हो गयी। जबकि 18 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जिन्हें एम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है। वहीं एम्स में सोमवार देर शाम तक कुल 73 मरीजों का इलाज आइसोलेशन वार्ड में चल रहा था, जिसमें पटना के 12, गुरौल, जहानाबाद, उत्तर प्रदेश, वैशाली, राजस्थान के मरीज शामिल हैं।

You may have missed