कैमूर में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, एक महिला बुरी तरह झुलसी

कैमूर। जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के भगवानपुर के कसेर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। इसमें एक अन्य महिला भी घायल हो गई है। उसका शरीर बुरी तरह झुलस चुका है।

इलाज के लिए उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के कसेर गांव के इंद्रदेव सिंह की पत्नी कौशल्या देवी (50) और कसेर गांव के रहने वाले रामचंद्र सिंह के बेटे अशोक सिंह के रूप में हुई है।

भगवानपुर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी मुसीर आलम ने बताया कि वे लोग कसेर गांव के पास खेत में काम कर रहे थे। जब  बारिश होने लगी तो वे लोग फूस की मड़ई में छिप गए। उसी समय गड़गड़ाहट के साथ ठनका गिरने से दो महिला सहित तीनों इसकी चपेट में आ गए।

About Post Author

You may have missed