प्रदेश में भीषण गर्मी को लेकर मौसम विभाग का 2 दिनों का अलर्ट जारी, घरों से ना निकलने के लिए सलाह

पटना। राजधानी पटना में दिन पर दिन गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बिहार के हर जिले में चिलचिलाती गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के करीब पहुंच गया है। बता दें कि बिहार के 10 जिलों का पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। गया में गर्मी ने 33 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने 15 अप्रैल सुबह से लू चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही जानकारी दी है कि सुबह के समय गर्मी और बढ़ेगी, अगले एक-दो दिनों में पछुआ के प्रभाव में तेजी से इजाफा होगा, जिससे गर्मी और बढ़ेगी। इसे देखते हुए शनिवार को बांका, जमुई के आसपास के इलाकों में लू की चेतावनी जारी की गई है, जबकि मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों में राज्य के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वही शनिवार से कुछ हिस्सों में हीटवेव के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। राजधानी पटना में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग 11:45 तक कर दी गई है।

डीएम चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक, दिन में 11:45 के बाद कोई क्लास नहीं होगी। शुक्रवार को बिहार के 13 शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया। शेखपुरा जहां 42.2 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा, वहीं पटना का अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार रहा। अगले 3 दिनों तक प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी लू की स्थिति रहेगी। इस दौरान लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है। पटना सहित पूरे राज्य में दिनभर गर्म हवाएं शरीर को झुलसा रही है। ऐसे में अगर आपको किसी काम से घर से बाहर जाना पड़ता है तो अपनी हेल्थ का बहुत ख्याल रखें। गर्मी में कई तरह के इंफेक्शन परेशान करते हैं। तेज धूप में लू लगने का खतरा रहता है। ऐसे में गर्मी से बचाव करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें। गर्मी से बचने के लिए लाइफस्टाइल में कुछ बदवाल जरूर करने चाहिए। खासतौर से गर्मी में खाने-पीने को लेकर बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। गर्मी में खाने में ऐसी चीजें शामिल करें जिससे शरीर अंदर से ठंडा रहे और लू के थपेड़े शरीर को नुकसान न पहुंचा पाएं।

About Post Author

You may have missed