February 11, 2026

बिहार : गया में देसी कट्टा सहित 3 जिंदा कारतूस के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना अंजाम देने के फ़िराक में थे अपराधी

गया। बिहार के गया जिले के शेरघाटी थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बार हुसैनगंज गांव से देसी कट्टा एवं जिंदा कारतूस के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दे की पुलिस के हत्थे चढ़े हथियारबंद अपराधी की पहचान भोला सिंह एवं दुर्गा मिस्त्री के रूप में हुई है। बता दे की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों अपराधी अपने साथियों के साथ मिलकर अपराध की घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे हैं। तभी पुलिस ने इन दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। वही जबकि इनका एक साथी पुलिस की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस उक्त युवक के धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं भोला एवं दुर्गा मिस्त्री को पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। वही DSP प्रवेंद्र भारती ने बताया कि पुलिस के पकड़ में आए युवक गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में फायरिंग एवं गोलीबारी कर दहशत कायम करना चाहते हैं।

वही पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सप्ताह पूर्व भी इन युवकों के द्वारा गांव के चौराहे पर फायरिंग की गई है। वही पुलिस सभी मामलों की तहकीकात के बाद कारवाई में जुटी हुई है। वही पकड़े गए अपराधियों के पास से एक देस कट्टा एवं 3 जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। वही पुलिस का कहना है कि इस गिरोह में शामिल एक युवक फरार चल रहा है। हालांकि इस गिरोह के सरगना करने वाला मुख्य आरोपी गोलू कुमार निशानदेही पर लूटपाट का काम करता था। और घटना का अंजाम देता था। वहीं पुलिस ने बताया कि शराब कारोबारियों को लूटपाट करना एवं चिंता ही करना इनकी कारोबार हो गई थी। वही इसकी सूचना लगातार मिल रही थी। वही सूचना के आधार पर कारवाई करते दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

You may have missed