February 16, 2026

मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने 12वीं के छात्र को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिलें में गुरुवार को अज्ञात अपराधियों ने एक छात्र को गोली मार दी। घटना के बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां नाजुक स्थिति में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र का है। जिले के सदर थाना क्षेत्र के खबरा निवासी स्वर्गीय नगीना पासवान के 16 वर्षीय पुत्र आकाश पासवान अपने घर से किसी काम के लिए बाहर गया हुआ था। इसी दौरान खबरा चौक के समीप बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली छात्र के सीने में लगी है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों द्वारा सदर थाना की पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद आनन फानन में पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची। घायल आकाश को बैरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां नाजुक स्थिति में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आस पास में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। आकाश के मां अनिता देवी का कहना है कि उसके पड़ोसी ने जानकारी दी कि उसके बेटा को गोली मार दिया गया है। उसका बेटा मां जानकी अस्पताल में भर्ती है। जिसके बाद वो अस्पताल में पहुंची। उसका बेटा इंटर में पढ़ाई करता है। सदर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र मिश्रा ने बताया कि एक युवक को गोली मार दी गई है। इलाज के लिए उसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अपराधियो के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

You may have missed