September 23, 2025

बेगूसराय में दिनदहाड़े बदमाशों ने 11 लोगों को मारी गोली, ताबड़तोड़ गोलीबारी से दहला बेगूसराय, एक की गई जान व 10 गंभीर रूप से घायल

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में उस समय दहशत फैल गयी, जब एक सिरफिरे ने कई लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वही इसमें करीब 11 लोगों की गोली लगने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की इस गोलीबारी में एक की मौत हो गयी है, जबकि 10 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गयी है। वहीबता दे की 2 बाइक सवार अपराधियों ने जिले के मल्हीपुर में 2 लोगों को, बरौनी थर्मल चौक पर 3 लोगों को, बरौनी में 2 लोगों को, तेघड़ा में 2 लोगों को, बछवाड़ा में 2 लोगों को गोली मार दी। वही इस गोलीबारी में करीब 11 लोगों को गोली लगी है।

वही इसमें एक लोगों की मौत की हो गयी है। जबकि बाकी 10 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अपराधियों को पकड़ने में जुट गयी है। वही इसके लिए पुलिस सड़कों पर नाकेबंदी कर दी है। वही ताबड़तोड़ हुई इस फायरिंग से लोगों में चीख पुकार मच गयी। लोग दहशत में आ गए हैं। वहीं पुलिस सुरक्षा को लेकर पुलिस गश्ती बढ़ा दी है।

You may have missed