November 17, 2025

पटना एम्स में कोरोना से 11 मरीजों की मौत, 30 लोगों ने हराया

  • 28 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए एडमिट, मिली छुट्टी

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में मंगलवार को पटना, मुंगेर, सिवान, सारण, वैशाली, नालंदा, झारखंड समेत 11 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि 28 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों को एडमिट किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा पटना के पॉजिटिव मरीज हैं।
एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक राजेन्द्र नगर के 79 वर्षीय रविन्द्रनाथ सिंहा, मुंगेर की 53 वर्षीय सुप्रिया सिंहा, विक्रम के 72 वर्षीय सरयू यादव, मंदिरी के 58 वर्षीय शशि शेखर, सिवान के 73 वर्षीय रामाधार चौबे, झारखंड के 68 वर्षीय कैलाश मिहारिया, राजीव नगर के 66 वर्षीय कुवर जंग बहादुर, सारण के 56 वर्षीय श्याम कुमार शर्मा, वैशाली के 60 वर्षीय युगल किशोर शर्मा, मुरलीचक के 35 वर्षीय विनोद वर्मा जबकि नालंदा के 63 वर्षीय सदन प्रसाद सिंह की मौत कोरोना से हो गयी है। वहीं एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 28 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है, जिसमें पटना के सबसे ज्यादा 22 लोग समेत दरभंगा, गोपालगंज, झारखंड, भोजपुर, बक्सर, नालंदा समेत अन्य जिलों के मरीज शामिल हैं।
इसके अलावा एम्स में 30 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं मंगलवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कुल 268 मरीजों का इलाज चल रहा था।

You may have missed