फतुहा : नीलकमल सरिया फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट में घायल एक मजदूर की मौत, बाकि खतरे से बाहर

फतुहा। पटना के नदी थाना क्षेत्र स्थित नीलकमल सरिया फैक्ट्री में सोमवार को अहले सुबह सिलेंडर ब्लास्ट कर गया, जिसकी चपेट में आने से फैक्ट्री के 9 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। घायल मजदूरों में एक की मौत की सूचना है। जबकि अन्य सभी घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। जहां स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस फैक्ट्री पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
बताया जाता है कि सोमवार को अहले सुबह नदी थाना क्षेत्र के सबलपुर स्थित नील कमल सरिया फैक्ट्री के साथ साथ आसपास के इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब फैक्ट्री के अंदर लोहा गलाने के दौरान स्क्रैप के अंदर फरनिश एकाएक विस्फोट कर गया तथा उसके अंदर से काफी मात्रा में गर्म मलबे निकलने लगे। निकल रहे गर्म मलबे से स्क्रैप के पास काम कर रहे नौ मजदूर बुरी तरह से झुलसकर गंभीर रुप से जख्मी हो गए। इसके बाद फैक्ट्री के अंदर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी जख्मी लोगों को फैक्ट्री के वाहन से तत्काल अगमकुंआ स्थित दो अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गंभीर रुप से जख्मी पांच को अपोलो वर्न अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा चार को अगमकुंआ स्थित दूसरे स्टार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। गंभीर रुप से पांच जख्मी लोगों में से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक मालसलामी थाना क्षेत्र के समरचक निवासी उपेन्द्र सिंह है, जो फैक्ट्री में मेंटेनर का काम कर रहा था। इसके अलावे उस अस्पताल में चार मजदूर राजेश कुमार, सत्येन्द्र कुमार, अरविंद कुमार व महेश कुमार का इलाज चल रहा है। दुसरे अस्पताल में इलाज करा रहे मजदूर छपरा के संतोष कुमार, देवानंद राय, राहुल कुमार व गणेश कुमार शामिल है। बताया जाता है कि मजदुर लोहा गलाने के क्रम में स्क्रैप में कुछ खाली सिलेंडर डाल रहे थे। इसी खाली सिलेंडर में एक फरनिश के समय काफी हिट होकर विस्फोट कर गया। विस्फोट से स्क्रैप के अंदर से काफी मात्रा में मलबे निकलने लगे। फैक्ट्री प्रशासन ने जंहा मृतक के परिजन को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है, वहीं जख्मी लोगों को भी इलाज के साथ साथ अन्य सुविधा देने का आश्वासन दिया गया है।
इधर, घटना के संबंध में पूछे जाने पर घायल मजदूर के परिजन ने बताया कि फैक्ट्री में मजदूर लोहा गला रहे थे, लोहा गलाने के दौरान ही स्क्रैप में रखा एक सिलेंडर अचानक से ब्लास्ट कर गया, जिसकी चपेट में ये सभी मजदूर आ गए। घायल मजदूरों में 4 मजदूर छपरा जिले के निवासी बताए जाते हैं।