February 12, 2026

सांसद रामकृपाल यादव और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव

पटना। बिहार में कोरोना संक्रमण का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के बाद अब भाजपा सांसद व उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव कोरोना संक्रमित पाए गए है। सांसद के साथ उनकी पत्नी किरण देवी भी संक्रमित पाई गई हैं। जबकि पटना के पाटलिपुत्र सीट से सांसद रामकृपाल यादव के दोनों बेटों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। रामकृपाल की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनसे मिलने वालों की पहचान शुरू कर दी गई है। सांसद और उनकी पत्नी फिलहाल होम क्वारंटाइन हैं।
इसके पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, उनकी पत्नी और मां भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। साथ ही बीजेपी के 70 नेता भी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। बिहार बीजेपी नेताओं के संक्रमित होने से कार्यकर्ताओं में चिंता बढ़ गई है।

You may have missed