PATNA : श्याम, भूदेव एवं प्रेम कुमार मणि राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने पूर्व मंत्री श्याम रजक, विधायक भूदेव चौधरी एवं पूर्व विधान पार्षद प्रेम कुमार मणि को राजद का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री अब्दुलबारी सिद्दिकी द्वारा श्याम रजक को मनोनयन पत्र हस्तगत कराया गया।
इनके मनोनयन पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. तनवीर हसन, पूर्व विधायक सह प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, महासचिव मदन शर्मा, निराला यादव, डॉ. पे्रम कुमार गुप्ता, निर्भय अम्बेदकर, भाई अरूण कुमार, बल्ली यादव, संजय यादव, प्रमोद कुमार राम, सुरेश प्रसाद यादव एवं उपेन्द्र चन्द्रवंशी सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने बधाई दी है और कहा कि इन नेताओं के मनोनयन से पार्टी का संगठन संघर्षशील, धारदार एवं मजबूत होगा।

You may have missed