लॉकडाउन के बीच ईद का त्योहार फीका, जैसे-तैसे खरीदारी की रस्म पूरी

फुलवारी शरीफ। रमजान का पवित्र महीना खत्म होने को है और भारत समेत पूरी दुनिया में चांद के दीदार का इंतजार है। जैसे ही चांज नजर आएगा, ईद की तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा। इस बीच, सऊदी अरब से खबर है कि 22 मई को भी चांद नजर नहीं आने के बाद 24 मई को ईद मनाने का ऐलान कर दिया गया है। वहीं भारत में संभावना है कि चांद के दीदार के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार 25 मई सोमवार को मनाया जा सकता है। देर रात तक लोग 29 के चांद के दीदार के लिए आसमान में नजरे टिकाये थे। वहीं धार्मिक एदारों में लगतार बैठकें चलती रही। इन बैठकों में चांद के एलान और ईद कब मानेगी, इसकी अधिकारिक एलान के लिए लोग यहां लगातार कॉल कर जानकारियां लेते रहे।


इधर, लॉकडाउन के कारण इस बार ईद की तैयारियां फीकी रही। बाजार बंद होने के कारण लोग मन पसंद चीजें नहीं खरीद सकें हैं। हालांकि जहां-जहां लॉकडाउन में छूट मिली है, वहां लोगों ने तैयारियां की है। मस्जिदों को सजाया गया है। लोगों ने नए कपड़े खरीदे हैं। घरों में पकवान बनाए जा रहे हैं। हालांकि तमाम धार्मिक एदारों ने लोगों से अपील की है कि वे इस बार घरों में रहकर ही ईद मनाएं, साथ ही यह अपील किया गया है कि ईद की नमाज भी लोग अपने-अपने घरों में ही करे। इस बार पहली दफा लोग ईद पर एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद देने से परहेज करेंगे। कोरोना से बचने के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन करना और लॉक डाउन का ख्याल रखना भी जरुरी हो गया है। इमारत शरिया सहित कई धार्मिक एदारों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की थी कि वे मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए नहीं निकलें। यहां तक की प्रशासनिक स्तर से भी अपील की गयी है कि किसी से गले नहीं लगे और हाथ मिलाने से बचें। बता दें रमजान के बाद 10वें शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है। ईद कब मनाई जाएगी, यह चांद के दीदार से तय होता है।

About Post Author

You may have missed