February 12, 2026

भारत में लॉक डाउन 3 का ऐलान, ऑरेंज और ग्रीन जोन जिलों में मिलेगी थोड़ी छूट

पटना। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक बार फिर देशव्यापी लॉक डाउन 3 की घोषणा कर दी है। लॉक डाउन 3 4 मई से शुरू होकर आगामी 17 मई तक रहेगी। इस घोषणा के साथ पूरे देश में 55 दिनों का लॉक डाउन घोषित हो गया है। इस दौरान रेड जोन घोषित जिलों में ऑटो, सैलून, स्पा आदि पर प्रतिबंध रहेगा। बता दें लॉक डाउन 2 की अवधि 3 मई को समाप्त होने वाली है। पूरे लॉक डाउन का शुक्रवार को 38वां दिन है।
जिस तरह से देश में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं उसे देखते हुए केंद्र सरकार ने एक मर्तबा फिर लॉक डाउन को बढ़ाने का निर्णय लिया है केंद्र सरकार ने शुक्रवार की शाम लॉक डाउन 3 की घोषणा कर दी है नॉक डाउन 3 4 मई से प्रारंभ होकर आगामी 17 मई तक रहेगी हालांकि केंद्र सरकार ने देश के जिलों की वस्तु स्थिति को देखते हुए ऑरेंज और ग्रीन जोन जिलों में थोड़ी छूट देने की बात कही है, लेकिन रेड जोन में पूर्णतः लॉक डाउन के नियमों का पालन किया जाएगा।
गौरतलब हो कि बिहार सरकार द्वारा लॉक डाउन के नियमों में थोड़ी छूट देने के बाद लोगों ने नियमों का जमकर उल्लंघन किया। जहां एक ओर मोटरसाइकिल पर एक साथ दो लोगों की सवारी पर मनाही थी, वहीं चार चक्का वाहनों में सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाते हुए चालक और सवारी को आगे और पीछे बैठने का नियम था लेकिन लोगों ने सारे नियमों को ताक पर रख दिया। इसके बाद बिहार में यह भी देखा गया कि कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी तेजी आई। आज बिहार के लगभग 28-29 जिले कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रभावित हैं। हाल के दिनों में प्रतिदिन दर्जनों कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। पिछले दिनों देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना मामले पर बातचीत की थी। जहां कई मुख्यमंत्रियों ने लॉक डाउन को बढ़ाने की बात कही थी।

You may have missed