September 16, 2025

बेलदारी चक चौराहा का नाम बाबा साहेब अम्बेडकर के नाम पर किया जाये

फुलवारी शरीफ। मंगलवार को बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर का 129वीं जयंती लॉक डाउन का पालन करते हुए गौरीचक के बेलदारी चक बाजार में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के सचिव द्वारिका पासवान के द्वारा किया गया। द्वारिक पासवान ने बताया कि सभी लोगों ने सर्वसहमति से निर्णय लिया कि बेलदारी चक चौराहा का नाम अंबेडकर चौक रखा जाये, साथ ही यहां बाबा साहेब का आदमकद मूर्ति भी लगाया जाए। इस मौके पर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया गया, जिनमें पंचायत लखना पूर्वी मुखिया प्रमिला देवी, वार्ड सदस्य मुनिन्द्र प्रसाद, दिनेश प्रसाद, अखिलेश कुमार, उर्मिला कुमारी, सिकंदर दास, सूर्य भान पासवान, मंजय पासवान, राजू कुमार रौशन, सुधीर कुमार आदि शामिल रहे।
वहीं दूसरी तरफ राजद नेता भाई दिनेश पासवान के द्वारा आज चौहरमल नगर में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया गया। इसमें शलेन्द्र, रविन्द्र, विनोद, अमर पासवान भी शामिल हुए। वहीं करोड़ी चक में हम से नेताओं प्रफुल्ल चन्द्र और नीतीश कुमार दांगी के नेतृत्व में अरोमा प्लाजा में बाब साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। नेताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने शोषित पीड़ितो के जीवन स्तर को उपर उठाने के लिए ही संविधान की रचना की थी और आज उनके संविधान से ही देश चल रहा है। इसके आलावा राष्ट्रीय गंज के अम्बेडकर रत्न मंडल संघ के संयोजक सह अखिल भारतीय रविदास नव निर्माण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार ने बाबा साहेब को श्रद्धांजली अर्पित की।

You may have missed