बिहार में कोरोना से एक और मौत, कोरोना पॉजिटिव की संख्या हुई 466
file photo
पटना (संतोष कुमार)। बिहार के लिए एक और बुरी खबर सामने आ रही है। कोरोना संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि पटना के एनएमसीएच में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। एनएमसीएच ने इसकी पुष्टि कर दी है। इस तरह बिहार में कोरोन संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3 हो गई है। वहीं दूसरी ओर कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरों के मद्देनजर लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन के बीच प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का क्रम जारी है।अब राज्य विश्वव्यापी महामारी कोरोना बिहार के अंदर तेजी से अपना पांव पसार रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार में 16 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब मरीजों की संख्या बढ़कर 466 हो गया है। मधुबनी के मधुबनी शहर, झंझारपुर, जयनगर, राजनगर से 13 मरीज मिले हैं। वहीं कटिहार के कुर्सेला, रतनपुर से 2 मरीज और
सासाराम के दलेलगंज से 1 मरीज मिले हैं। इस तरह शुक्रवार को बिहार में अब तक कुल 19 मरीज मिले हैं।
इसके पूर्व शुक्रवार को बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से दूसरा अपडेट जारी किया गया। जिसमें 6 मरीजों में कोरोना संक्रमण की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।यह सभी मरीज रोहतास जिले के सासाराम के रहने वाले हैं। मरीज में कोरोना संक्रमण की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही स्वास्थ्य विभाग इसके चेन को तलाशने में जुट गया है। प्रधान सचिव संजय कुमार ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि पॉजिटिव मरीजों में दो महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं. जिसकी उम्र 30 साल, 50 साल, 60 साल, 22 साल, 42 साल और 48 साल है।


