September 17, 2025

बिहार में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा पहुंचा 141, अब बांका में भी कोरोना की मारी एंट्री

पटना। बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का पल-पल बदलते आंकड़ों ने बिहार सरकार को का चिंता में डाल दिया है। आज स्वास्थ्य विभाग ने तीसरा अपडेट जारी किया है। जारी अपडेट के अनुसार संख्या बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर अब 136 से बढ़कर 141 पर पहुंच गई है।
विभाग प्रधान सचिव संजय कुमार ने तीसरा अपडेट जारी किया है। जिसमें 5 पॉजिटिव केस मिला है। इस तरह से आज कुल मिलाकर अब तक 15 पॉजिटिव के सामने आ चुका है। तीसरी लिस्ट में जो 5 पॉजीटिव केस मिले हैं उसमें भागलपुर के तीन नवगछिया और बांका में एक-एक केस सामने आया है। भागलपुर में मिले तीन पुरुषों की उम्र 33, 40 और 46 साल है। वहीं नवगछिया की एक महिला पॉजिटिव मिली है, जिसकी उम्र 19 साल है। जबकि बांका के अमरपुर के पुरुष की उम्र 45 साल है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने बताया कि ये लोग पॉजिटिव कैसे हुए इसकी जांच की जा रही है।
बता दें इसके पहले स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन में बताया था कि जांच रिपोर्ट के मुताबिक पांच और कोरोना पॉजिटिव के नए केस मिले हैं जो सभी पटना जिले के हैं। इनमें से तीन पुरुष जिनकी उम्र क्रमश: 28, 32, 45 साल की है, ये सभी पटना के खाजपुरा इलाके के हैं तो वहीं एक पुरुष जिसकी उम्र 42 साल की है वो पटना के जगदेव पथ का है तो वहीं एक पुरुष जिसकी उम्र 35 साल की है वो बख्तियारपुर के सालिमपुर का है। सबकी कांट्रेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। इसके साथ ही बिहारशरीफ की एक 26 साल की महिला और पूर्वी चंपारण का एक 25 साल का युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

You may have missed