December 8, 2025

बिहार के सियासी गलियारे में भी कोरोना की इंट्री, रघुवंश के बाद अब पुतुल कुमारी भी कोरोना पॉजिटिव

पटना। बिहार के सियासी गलियारे में भी कोरोना वायरस की एंट्री हो गई है। पटना एम्स में भर्ती राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब नेशनल फेम शूटर श्रेयसी सिंह की मां एवं बिहार के बांका की पूर्व सांसद पुतुल कुमारी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्हें बुधवार को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। हालांकि, उनकी स्थिति काफी ठीक है। डॉक्टरों ने एम्स के आइसोलेशन वार्ड में रखा है और आराम करने को कहा है।
जानकारी के अनुसार, बांका से सांसद रह चुकीं पुतुल कुमारी दिल्ली स्थित अपने आवास पर तबीयत खराब की शिकायत की थीं। उन्हें बुखार आ रहा था। कोरोना संक्रमण का संदेह होने पर बुधवार को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। जांच की गई तो वे कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। इसके बाद पुतुल कुमारी को एम्स के ही आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। बता दें कि पुतुल कुमारी बांका के पूर्व सांसद स्व. दिग्विजय सिंह की पत्नी हैं और दो बार सांसद रह चुकी हैं। हालांकि, इस बार पुतुल कुमारी लोकसभा चुनाव हार गई थीं।

You may have missed