December 11, 2025

पटना की एक युवती ने शादी का झांसा दे यौन शोषण का लगाया आरोप

फतुहा। शुक्रवार की सुबह पटना के अगमकुआं इलाके की एक युवती किसी तरह फतुहा थाने पहुंचकर एक युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोपी सैदपुर गांव के आसपास का रहने वाला बताया जाता है। युवती ने इस संदर्भ में आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज करायी है। युवती की माने तो आरोपी से इसकी जान-पहचान तीन साल पहले पटना में हुई थी। तबसे वह शादी का झांसा दे रहा है। युवती के अनुसार इस बात की जानकारी आरोपी के माता-पिता को भी है। युवती की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

You may have missed