पटना एम्स में कोरोना से 4 लोगों की मौत, 15 नए मामले सामने आए
फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में गुरूवार को 4 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि नए मरीजों में उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी समेत 15 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक, पटना एम्स में समनपुरा के 68 वर्षीय अब्दुल हई, पत्रकार नगर के 42 वर्षीय ममता कुमारी झा, हिलसा के 39 वर्षीय राजीव कुमार निराला जबकि पूर्णिया के 54 वर्षीय शुभांकर ठाकुर की मौत हो गयी है। वहीं गुरूवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 15 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जिसमे पटना, मुंगेर, नवादा, नालंदा, बेगूसराय, सिवान, वैशाली के मरीज शामिल हैं। इसके अलावा एम्स में 6 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।


