February 20, 2026

पटना एम्स में कोरोना संदिग्ध मरीजों में आई कमी

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में कोरोना को लेकर बरती जा रही एहतियात का असर दिखने लगा है। शुक्रवार को कुल 44 लोगो की स्क्रीनिंग पटना एम्स में किया गया है। यह जानकारी पटना एम्स के कोरोना वार्ड के नोडल पदाधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल द्वारा जारी बुलेटिन में बताया गया है कि शुक्रवार को कुल चार कोरोना संदिग्ध मरीजों का पता चला है। वहीं एम्स में भर्ती एक भी मरीज का रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आया है। इसके अलावा जांच रिपोर्ट में छ: लोगों का जांच निगेटिव निकला है। इसके साथ ही छ: लोगों को आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज भी किया गया है। वहीं आठ नए लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।

You may have missed