February 16, 2026

नली-गली निर्माण कार्य को लेकर दो गुट के बीच जमकर मारपीट, सात जख्मी

फतुहा। रविवार को सुबह थाना क्षेत्र के दौलतपुर के बरिया खुर्द टोला में नली गली निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जमकर एक दुसरे के खिलाफ लाठी-डंडे व पथराव हुए। इतना ही नही एक गुट के दो वाइक को भी विरोधी गुट ने तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सर्वप्रथम पुलिस ने इस घटना में जख्मी सभी लोगों को इलाज के लिए पीएचसी भेजा। इस घटना में एक गुट के सात लोग तथा दुसरे गुट के एक युवक जख्मी हो गया है। एक गुट ने दुसरे गुट पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया है। लेकिन पुलिस ने गोलीबारी की घटना से इंकार किया है। बताया जाता है कि दौलतपुर गांव के बरिया खुर्द टोला में गली व नाली का ढलाई कार्य किया जा रहा है। वहीं इस टोले के कुछ लोगों को कहना है कि निर्माण कार्य कराने वाले लोग जबरन दुसरे के जमीन को भी कब्जा कर उस पर ढलाई कार्य कर रहे हैं। दुसरे गुट ने भी पहले वाले गुट पर मुख्य रास्ता को अवरुद्ध करने का आरोप लगाया है। विदित हो कि टोला के अनिल सिंह व नागेंद्र सिंह के बीच यह विवाद महीनों से चल रहा है। इस सन्दर्भ मे दोनो गुटों के द्वारा एक दुसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है। पुलिस शिकायत के आलोक मे छानबीन करने मे जुटी है।

You may have missed