दिल्ली से मजदूरों को लेकर चली श्रमिक स्पेशल ट्रेन, केजरीवाल सरकार ने उठाया सारा खर्च

पटना। दिल्ली में फंसे बिहार के प्रवासी मजदूरों के लिए शुक्रवार को बिहार के लिए पहली ट्रेन दोपहर 3 बजे रवाना हुई। श्रमिक स्पेशल ट्रेन दिल्ली के अलग-अलग रैन बसेरों में रह रहे बिहार के तकरीबन 1200 प्रवासी कामगारो को लेकर मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुई है। आम आदमी पार्टी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सुशील सिंह ने बताया कि राज्यों में जाने वाली ट्रेनों का खर्च 85% केंद्र सरकार देगी, जबकि 15% राज्य सरकार को देना है। लेकिन दिल्ली से बिहार जाने वाली ट्रेन का खर्च दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार ने उठाया है। उन्होंने बताया कि तीसरे चरण का लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ने के साथ ही दिल्ली में फंसे मजदूरों को वापस भेजने की प्रक्रिया पिछले कुछ दिनों शुरू हो गई थी। ऐसे में दिल्ली सरकार ने भी अपने यहां नोडल अधिकारियों की एक टीम बनाई है, जो देश के अलग-अलग राज्यों के साथ कॉर्डिनेशन का काम कर रहे हैं।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी बबलू प्रकाश ने बिहार प्रभारी सह राज्यसभा सांसद, संजय सिंह एवं बिहार अध्यक्ष सुशील सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि लॉकडाउन में दिल्ली में फंसे बिहारी कामगारों का पीड़ा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समक्ष रखा और उनलोगों को बिहार भेजने की व्यवस्था कराई।

You may have missed