दिल्ली चुनाव प्रचार के आखिरी दिन जदयू के मंत्रियों ने झोंकी पूरी ताकत

दिल्ली/पटना। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जदयू ने पूरी ताकत झोंक रखी है। कई दिनों से बिहार जदयू के मंत्री व कार्यकर्ता कैंप किए हुए हैं और लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे है। दिल्ली चुनाव प्रचार अभियान के आखिरी दिन गुरूवार को बिहार के खाद्य उपभोक्ता संरक्षण मंत्री मदन साहनी, आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय एवं प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद, जदयू के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दयानंद राय समेत सैकड़ों लोगों ने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान संगम विहार में जोरदार प्रचार अभियान चलाया। जनसंपर्क अभियान के आखिरी दिन जदयू उम्मीदवार के पक्ष में बिहार सरकार के मंत्रियों ने अपने जनसंपर्क अभियान में आम लोगों से अपील किया कि संगम विहार में पेयजल की समस्या है, जल निकासी की समस्या है, साथ ही सड़कों की जो बदहाल स्थिति है। इस बदहाल स्थिति से उबारने में आपके जनप्रतिनिधि के तौर पर जब डॉ. शिवचरण लाल गुप्ता आप के विधायक होंगे तो चंद महीनों में ही इन सभी समस्याओं से संगम विहार की जनता अपने को छुटकारा पाएगी या मुक्त होगी। संगम विहार की जनता केजरीवाल सरकार को और संगम विहार विधानसभा के मौजूदा विधायक दिनेश मोहनिया को भारी मतों से पराजित करने का निर्णय कर मन बना चुकी है। जनसंपर्क अभियान में शिवशंकर निषाद, रामनरेश मालाकार, विजय सिंह निषाद, कामाख्या नारायण सिंह, संजीव श्रीवास्तव सहित सैकड़ों दर्जनों महिलाएं मौजूद रहे।
