February 22, 2026

दिल्ली चुनाव : कांग्रेस-राजद उम्मीदवारों के लिये दो रोड शो और दो रैलियां करेंगे तेजस्वी

CENTRAL DESK : राजद नेता व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी और कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में दिल्ली में दो रोड शो और दो रैलियां करेंगे। कांग्रेस ने पहली बार दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये राजद के साथ गठबंधन किया है। कांग्रेस 66 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि राजद उत्तम नगर, पालम, किराड़ी और बुराड़ी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी, जहां पूर्वांचलियों की अच्छी खासी आबादी है। राजद प्रवक्ता मनोज झा ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि तेजस्वी रविवार को पालम में रोडशो करेंगे, जबकि सोमवार को विकासपुरी में राजद-कांग्रेस की संयुक्त जनसभा आयोजित की जायेगी। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की मौजूदगी में मनोज झा ने कहा कि दोनों पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस-राजद उम्मीदवारों के लिये प्रचार करेंगे। नेता प्रतिपक्ष दिल्ली में 2 से 4 फरवरी के बीच रोडशो और जनसभाएं करेंगे। दिल्ली में आठ फरवरी को मतदान होना है, जबकि 11 फरवरी को नतीजे घोषित किये जायेंगे।

You may have missed