August 20, 2025

जेएनयू के छात्र ने दिया देशद्रोही बयान, पात्रा बोल- शाहीन बाग नहीं, दिशाहीन बाग और तौहीन बाग है

CENTRAL DESK : राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में काफी दिनों से चल रहे नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ धरने में जेएनयू के छात्र शरजिल इमाम ने देशद्रोही बयान देकर माहौल को गर्मा दिया है। उक्त छात्र ने असम को भारत से अलग करने का देशद्राही बयान दिया है। इस बयान के खिलाफ लोगों में भारी गुस्सा देखा जा रहा है। वहीं शरजील इमाम के खिलाफ असम और अलीगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई है।
शरजिल इमाम ही शाहीन बाग में चल रहे धरने का आयोजक है। अलीगढ़ के एसएसपी आकाश कुल्हारी ने बताया कि शरजील इमाम के खिलाफ आईपीसी की धारा 124ए, 153ए, 153बी और 505 (2) के तहत एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। वायरल हुए विडियो में जेएनयू के छात्र शरजिल इमाम ने कहा कि हमारे पास संगठित लोग हों तो हम असम से हिंदुस्तान को हमेशा के लिए अलग कर सकते हैं। परमानेंटली नहीं तो एक-दो महीने के लिए असम को हिंदुस्तान से कट कर ही सकते हैं। रेलवे ट्रैक पर इतना मलबा डालो कि उनको एक महीना हटाने में लगेगा…जाना हो तो जाएं एयरफोर्स से। असम को काटना हमारी जिम्मेदारी है। विडियो में शरजिल कहता है कि असम और इंडिया कटकर अलग हो जाए, तभी वह हमारी बात सुनेंगे। असम में मुसलमानों का क्या हाल है, आपको पता है क्या? वहां एनआरसी लागू हो गया है। मुसलमान डिटेंशन कैंप में डाले जा रहे हैं। 6-8 महीनों में पता चलेगा कि सारे बंगालियों को मार दिया गया वहां। अगर हमें असम की मदद करनी है तो हमें असम का रास्ता बंद करना होगा।’ भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस बारे में वीडियो जारी कर कहा कि यहां असम को भारत से अलग करने की साजिश की जा रही है। शाहीन बाग में देश को टुकड़े-टुकड़े करने की साजिश हो रही है। शाहीन बाग नहीं, दिशाहीन बाग और तौहीन बाग है। यहां गैर मुस्लिमों के लिए कोई जगह नहीं है। यहां पर मीडिया पर हमला किया जा रहा है। संबित पात्रा ने कहा कि ये हिन्दुस्तान की स्वतंत्रता को तौहीन के रूप देखता है।

You may have missed