February 14, 2026

खबरें फतुहा की : पति लापता पत्नी परेशान, एसबीआई के सारे एटीएम बंद, स्नातक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

एसबीआई के सारे एटीएम बंद
फतुहा। इन दिनों फतुहा शहर के अंदर अवस्थित एसबीआई के सारे एटीएम बंद पड़े हैं। किसी में पैसे नहीं हैं तो कोई तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़े हैं। नतीजा यह है कि पिछले कई दिनों से इस बैंक के ग्राहक पैसे की निकासी व जमा करने के लिए अच्छे खासे परेशान हैं। ग्राहकों द्वारा बैंक अधिकारियों को बार-बार सूचित किए जाने के बाद भी खराब पड़े एटीएम को न तो ठीक कराया गया और न ही संचालित एटीएम मे पैसे डाले गए।
विदित हो कि शहर के अंदर एसबीआई के तीन एटीएम लगे हैं, जिसमें नोहटा पुल के समीप लगे एटीएम व स्टेशन रोड का एटीएम तकनीकी खराबी से बंद पड़े हैं। वहीं शाखा में अवस्थित एटीएम भी पैसे नही रहने के कारण बंद है। जब बैंक अधिकारियों से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि तकनीशियन को बुलाया गया है, जल्द ही सारे एटीएम काम करना शुरू कर देगा।

एक महीने से पति लापता, पत्नी परेशान
फतुहा। पिछले एक महीने से एक महिला का पति लापता है। महिला लगातार खोजबीन कर रही है लेकिन उसके पति का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। थक हार कर महिला ने लिखित आवेदन देकर पुलिस से पति के खोज के लिए गुहार लगाई है। पीड़ित महिला ललिता देवी महारानी चौक की रहने वाली है। पीड़ित महिला के अनुसार, उसका पति अमरनाथ गोस्वामी पिछले 30 अगस्त से लापता है। महिला शृंगार का फेरी कर अपनी जीविका चलाती है। पति के खोजबीन में उसका इन दिनों काम भी बंद है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति का पता लगाने का आश्वासन दिया है।

राजद का स्नातक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित


फतुहा। सोमवार को स्थानीय वाणी पुस्तकालय परिसर में राजद के स्नातक कार्यकर्ताओं की एक सम्मेलन आयोजित की गई। इस आयोजन में आए पटना स्नातक क्षेत्र के राजद उम्मीदवार आजाद गांधी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि देश के विकास का सबसे बड़ी बाधा बेरोजगारी है। पूरे देश में बेरोजगारी त्राहिमाम मचा रही है। न तो केन्द्र सरकार इस पर अमल कर रही है और न ही राज्य सरकार। जो इस क्षेत्र से स्नातक के एमएलसी भी बने हैं, वो भी इस क्षेत्र के बेरोजगारों के लिए कुछ नहीं किया है। उन्होंने बताया कि जब राज्य में राजद की सरकार बनेगी तो सबसे पहले बेरोजगारों के लिए युवा आयोग की गठन करेगी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में राजग सरकार का सफाया होने जा रहा है। उन्होंने मजबूत सरकार व सफल सरकार बनाने के लिए राजद को मजबूत करने की अपील की। इस मौके पर श्यामनंदन यादव, कृष्णा ठाकुर, निशांत कुमार, मनोज यदुवंशी, भोला सिंह, संजय गोप, रमेश कुमार, मिथिलेश कुमार के साथ-साथ प्रखंड अध्यक्ष दयानंद यादव भी मौजूद थे।

You may have missed