February 22, 2026

केंद्रीय बजट दिशाहीन एवं निजीकरण को बढ़ावा देने वाला : जापलो

पटना। जन अधिकार पार्टी लो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एजाज अहमद एवं युवा जाप के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश तिवारी ने अपने संयुक्त वक्तव्य में केंद्रीय बजट को दिशाहीन एवं निजीकरण को बढ़ावा देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि बजट में घोषणाएं तो बड़ी-बड़ी की गई हैं लेकिन इसके लिए वित्तीय प्रबंधन कैसे होगा, इस पर कहीं भी चर्चा नहीं है। हद तो यह है कि रेलवे के निजीकरण की दिशा में ले जाने की ओर सरकार तेजी से कदम बढ़ रही है, जिससे आम लोगों को काफी दिक्कतें पेश आएंगी और मनमाने ढंग से किराया वसूल किया जाएगा।
वहीं युवा परिषद के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश तिवारी ने कहा कि बजट में युवाओं के रोजगार की घोषणा नहीं की गई है। आज नौजवान भटकाव की दिशा में है। छात्रों तथा आम जनों की बजट में खास व्यवस्था नहीं है। यह बजट पूरी तरह से छात्र-नौजवानों के हितों के विरुद्ध है।

You may have missed