PATNA : कांग्रेस ने भारत बंद का पूर्णरूपेण समर्थन करने की अपील की

पटना। बिहार कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने घोषणा की कि 8 दिसंबर को किसान संगठनों द्वारा भारत बंद का कांग्रेस पार्टी पूर्णरूपेण समर्थन करता है। प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने बताया कि मदन मोहन झा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यसमिति की बैठक में यह घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी इकाई, सभी मोर्चा संगठन, विभाग, जिला अध्यक्ष एवं जिला के सभी इकाई, ब्लॉक अध्यक्ष एवं सभी इकाई पंचायत अध्यक्ष एवं पंचायत के सभी इकाइयों को भी निर्देश दिया है कि किसान संगठनों द्वारा आयोजित भारत बंद को पूर्णरूपेण समर्थन दें।

You may have missed