PATNA : एक निजी अस्पताल के डाक्टर पर लगा किडनी चोरी का आरोप, गिरफ्तारी की मांग को ले हंगामा
Portrait an unknown male doctor holding a stethoscope behind
पटना। राजधानी पटना के कंकड़बाग के अशोक नगर रोड नंबर-12 के पास स्थित एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों पर मरीज का किडनी निकालने का सनसनीखेज आरोप लगा है। जैसे ही यह खबर आसपास के मोहल्ले में फैली लोगों ने अस्पताल के समक्ष जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया और आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।
मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय का 18 वर्षीय युवक मो. मुहाजिर पथरी का आपरेशन कराने उक्त अस्पताल में भर्ती हुआ था। हंगामा कर रहे परिजनों के साथ भाकपा माले नेता रणविजय कुमार ने हॉस्पिटल में किडनी निकालने के आरोपी डॉक्टरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए हो हंगामा किया। हंंगामा होते देख मोहल्ले की एक अन्य महिला भी वहां पहुंचकर डॉक्टर पर किडनी निकालने का आरोप लगाया। हंगामा होते देख डॉक्टर दंपति वहां से खिसक गए। मौके पर पहुंची कंकड़बाग थाने की पुलिस ने लोगों को शांत कराया। पीड़ित बच्चे को पाटलिपुत्र के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। माले नेता ने बताया कि अगर डॉक्टर दंपति की गिरफ्तारी नहीं होगी तो वह अस्पताल के समक्ष धरना देंगे। डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे युवकों ने अस्पताल को सील कर जांच करने की मांग प्रशासन से की है।


