September 17, 2025

उमेश कुशवाहा को बिहार जदयू की कमान, बशिष्ठ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा

पटना। बिहार प्रदेश के नये अध्यक्ष को लेकर अब सस्पेंस खत्म हो गया है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने अपने पद से इस्तीफा देकर उमेश कुशवाहा को पार्टी की बागडोर सौंप दी है। अब उमेश कुशवाहा बिहार के नये अध्यक्ष नियुक्त किये गये है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पटना में जदयू की राज्य परिषद की बैठक के दूसरा दिन रविवार को बशिष्ठ नारायण सिंह ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उमेश कुशवाहा के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया है। हालांकि ऐसी चर्चा थी कि राज्य परिषद की बैठक में बशिष्ठ नारायण सिंह बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य कारणों के चलते जदयू अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे और रामसेवक सिंह कुशवाहा को नया अध्यक्ष बनाया जाएगा। हालांकि बैठक के दौरान अंत समय में फैसला बदल गया और उमेश कुशवाहा को बिहार जदयू की कमान सौंप दी गई।
उमेश कुशवाहा कौन हैं
नवनियुक्त जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा वैशाली जिले के मनहार विधानसभा सीट से 2015 से 2020 के बीच विधायक रह चुके हैं। हालांकि 2020 के चुनाव में राजद की वीना देवी ने उन्हें पटखनी दी थी। उमेश कुशवाहा कि पढ़ाई लिखाई आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज, शाहपुर पटोरी से हुई है। राजनीति के अलावा उमेश कुशवाहा व्यापार भी करते हैं।
बता दें बीते एक-डेढ़ माह में जदयू ने संगठन की मजबूती के लिए कई बदलाव किया। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार ने जदयू अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद पार्टी की जिम्मेदारी आरसीपी सिंह को दी गई थी।

You may have missed