आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी : राज्य की प्रति व्यक्ति आय 31,287 और पटना की 1,12,604 रुपए

पटना। शुक्रवार को बजट सत्र के दौरान सरकार के वित्त विभाग ने विधान मंडल में 2020-21 का बिहार आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि यह आर्थिक सर्वेक्षण हमारी सरकार का लक्ष्य बताती है कि हम कैसे उसे हासिल करेंगे। इसका आकलन इसमें है। सरकार की ओर से किए गए प्रयास इसके सभी 13 अध्यायों में दिखते हैं। स्कूलों में हुए ड्रापहाउट की चर्चा करते हुए कहा कि यह काफी बढ़ा है। इसलिए इसे ठीक करना चुनौती है। वित्त विभाग के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ ने बताया कि इसे सेंटर फॉर इकोनॉमिक पॉलिसी एंड पब्लिक फाईनांस संस्था ने तैयार किया है।
इस बिहार के आर्थिक सर्वेक्षण में बताया गया है कि राज्य की प्रति व्यक्ति आय 31,287 और पटना की 1,12,604 रुपए। हालांकि पटना की समृद्धि उतनी चौंकाने वाली नहीं है, जितनी बेगूसराय और मुंगेर जिला की। बेगूसराय में प्रति व्यक्ति आय 45540, जबकि मुंगेर की प्रति व्यक्ति आय 37,385 रुपए है। इन दोनों जिलों की तुलना में शिवहर में अमीरी-गरीबी के बीच की खाई काफी गहरी है। यहां प्रति व्यक्ति आय मात्र 17,569 रूपये है।
गरीब-अमीर जिलों के बीच छह गुणा का फर्क
प्रति व्यक्ति सकल जिला घरेलू उत्पाद के लिहाज से सभी 38 जिलों की रैंकिंग बताई गई है। बिहार के तीन सबसे समृद्ध जिले में पटना पले नंबर पर (1,12,604 रुपए), दूसरे नंबर पर बेगूसराय (45,540 रुपए) और मुंगेर (37,385 रुपए) है। यहां प्रति व्यक्ति आय प्रदेश में सबसे ज्यादा है। अबर सबसे गरीब जिलों की बात करें तो किशनगंज (19,313 रुपए), अररिया ( 18,981 रुपए) और शिवहर (17,569 रुपए) है। आश्चर्य की बात यह है कि पटना का प्रति व्यक्ति सकल जिला घरेलू उत्पाद बिहार के सबसे गरीब जिले शिवहर से छह गुणा से भी ज्यादा है। सर्वेक्षण में बताया गया है कि इसमें 2019-20 के आंकड़े हैं। कई जगहों पर सितंबर 2020 तक के आंकड़े लिए गए हैं। जो भी तुलना किए गए हैं, वह 2019 और 2020 के बीच के हैं। अगली बार कोरोना से जुड़े आंकड़े लिए जाएंगे। बिहार का कृषि क्षेत्र कोरोना की वजह से बहुत अधिक प्रभावित नहीं हुआ है। बाकी सर्विस सेक्टर जैसे- होटल, टूरिज्म पर कोरोना का काफी असर पड़ा है।

शैबाल गुप्ता की मदद से तैयार आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट
बजट सत्र के पहले दिन पेश किया गया आर्थिक सर्वेक्षण बिहार के मशहूर अर्थशास्त्री दिवंगत शैबाल गुप्ता की मदद से यह तैयार किया गया है। बजट सत्र का दूसरा दिन सोमवार 22 फरवरी को होगा। इसी दिन बजट पेश किया जाएगा और उसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद होगा। 23 फरवरी को सरकार की ओर से उत्तर दिया जाएगा। 24 फरवरी को द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। 25 फरवरी को बजट पर चर्चा के साथ-साथ सरकार की ओर से उत्तर दिया जाएगा।

About Post Author

You may have missed