February 22, 2026

आम बजट : पीएम मोदी ने बताया नौकरी के अवसर पैदा करने वाला बजट, तो सीएम नीतीश ने बताया सकारात्मक और स्वागतयोग्य

CENTRAL DESK : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनकी टीम को दशक का पहला बजट पेश करने, उनकी दृष्टि और एक्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दिया है। उन्होंने कहा है कि बजट 2020 में विभिन्न सेक्टर्स के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि रोजगार, इन्फ्रास्ट्रक्चर, टेक्सटाइल और टेक्नोलॉजी रोजगार के अहम क्षेत्र हैं। बजट में रोजगार सृजन के लिए इन चार क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बजट को सकारात्मक और स्वागतयोग्य बताया है।
किसानों की आय दोगुनी करने में मदद मिलेगी: मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि बजट में विजन और एक्शन दोनों है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बजट से किसानों की आय दोगुनी करने में मदद मिलेगी। सरकार ने बजट में देश में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई उपायों की घोषणा की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बजट में स्टार्टअप को प्रमोशन मिलने से देश के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। पीएम ने कहा कि बजट मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस की सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूती देता है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना ने देश के हेल्थ सेक्टर को नया विस्तार दिया है। इस सेक्टर में ह्यूमन रिसोर्स, मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग का बहुत बड़ा स्कोप बना है।
किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी: नीतीश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बजट को सकारात्मक और स्वागतयोग्य बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट आम आदमी और किसानों के हित में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इनकम टैक्स के स्लैब में बदलाव से मध्यम वर्ग के लोगों को सहूलियत होगी, साथ ही किसानों की खाली और बंजर जमीन पर सोलर ग्रिड के निर्माण से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

You may have missed