February 15, 2026

अपराध की योजना बना रहे अपराधियों में एक को दबोचा, एक कट्टा व दो गोली, 13 मोबाईल बरामद

फुलवारी शरीफ। पटना के गौरीचक थाना की पुलिस ने अपराध की योजना बनाते हुए अपराधियों के दल पर छापा मारा, जिसमें एक अपराधी को पकड़ने में सफलता मिली है और बाकी अपराधी फरार हो गये। वहीं पकडेÞ गये अपराधी के पास से पुलिस ने एक कट्टा, दो गोली, चार खोखा और 13 मोबाईल बरामद किया है।
थानेदार लालमनी दुबे ने बताया कि सूचना मिली थी कि जैतीपुर गांव के सामुदायिक भवन के पास अपराधी जमा हैं। पुलिस ने जब वहां रेड किया तो एक अपराधी रवि कुमार को धर दबोचा गया जबकि शेष अपराधी फरार होने में सफल हो गये। वहां से 13 मोबाईल बरामद हुआ है और गिरफ्तार अपराधी के पास से एक कट्टा व दो गोली सहित चार खोखा भी मिला है। गिरफ्तार रवि पहले भी रंगदारी सहित कई संगीन मामले में जेल जा चुका है। पुलिस टीम उससे पूछताछ के बाद फरार अपराधियों का पता लगाने में जुटी है।

You may have missed