February 12, 2026

अनलॉक-3 के लिए गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन, जानिए क्या खुलेंगे

CENTRAL DESK : कोरोना संक्रमण काल के बीच केंद्र सरकार ने बुधवार को अनलॉक 3 के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी। इसके तहत 5 अगस्त से जिम और योग के संस्थानों को खोलने की इजाजत दे दी गई है। जबकि कंटेनमेंट जोन में 31 अगस्त तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है।
गृह मंत्रालय के गाइडलाइन के अनुसार, देशभर में कॉलेज, स्कूलों और मेट्रो को अभी बंद रखा गया है। ये सभी अनलॉक 3 में नहीं खोले जा सकेंगे। इसके अलावा सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क, थिएटर्स, बार और आॅडिटोरियम को भी बंद रखा गया है। केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस की वजह से कंटेनमेंट जोन में 31 अगस्त तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। वहीं रात के कर्फ्यू को भी हटा दिया गया है।

You may have missed