February 12, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने प्रमुख प्रदेश पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेवारी

पटना। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन बिहार इकाई के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने बताया कि बिहार में सांगठनिक स्तर पर 42 जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जिला अध्यक्षों में 10 प्रमुख प्रदेश पदाधिकारियों को जवाबदेही सौंपी गई है। दो पदाधिकारियों को 5-5 जिला का तथा शेष पदाधिकारियों को 4-4 जिला का प्रभार दिया गया है। श्री गुप्ता ने बताया कि जिन पदाधिकारियों को जिला का प्रभारी बनाया गया है, उन पदाधिकारियों का दायित्व है कि वे मोबाईल से जिलाध्यक्षों से बात करके जिला में कितना विधानसभा का सम्मेलन कराना है, प्रत्येक विधानसभा से तीन महत्वपूर्ण व्यक्तियों का नाम एवं मोबाईल नंबर प्राप्त करें। उन्हीं तीन व्यक्तियों के नाम में एक व्यक्ति को प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष एवं अन्य व्यक्तियों से राय लेकर उक्त विधानसभा का संयोजक मनोनीत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संयोजक का दायित्व होगा कि विधानसभा स्तर पर 21 सदस्यीय कमेटी का गठन करेंगे। तत्पश्चात संयोजक विधानसभा प्रभारी तथा जिला अध्यक्ष से राय-विचार करके उक्त विधानसभा का सामाजिक सम्मेलन संपन्न कराएंगे। प्रदेश स्तर पर जो गाइडलाइन होगा, उसमें मंच पर बैनर में प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, जिलाध्यक्ष तथा विधानसभा संयोजक का फोटो रहेगा। मंच के बैनर में स्लोगन लिखा होगा “जिसकी जितनी हिस्सेदारी उसकी उतनी भागीदारी” अब लेकर रहेंगे!
प्रो. गुप्ता ने बताया कि बिहार में लगभग 121 विधानसभा का सामाजिक सम्मेलन कराना निश्चित किया गया है। इसके लिए प्रदेश में 10 प्रमुख पदाधिकारियों को दायित्व मिला है। जहां प्रदेश अध्यक्ष प्रो. जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता को भागलपुर, बांका, नवगछिया, कैमूर (भभुआ), पटना ग्रामीण पूर्वी जिला का प्रभार दिया गया है। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद राजेश को नालंदा, नवादा, जमुई, शेखपुरा का प्रभार मिला है, जबकि कार्यकारी अध्यक्ष ई. उमाशंकर प्रसाद को सारण (छपरा), सिवान, गोपालगंज, वैशाली, कार्यकारी अध्यक्ष धनजी प्रसाद को पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, बगहा, सुपौल का दायित्व सौंपा गया है। कार्यकारी अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता को औरंगाबाद, रोहतास, भोजपुर, पटना महानगर का प्रभार मिला है तो प्रधान महासचिव मनोज कुमार गुप्ता को बेगूसराय, मुंगेर, खगड़िया, लखीसराय। इसी तरह उपाध्यक्ष अवधेश कुमार भक्त को मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, समस्तीपुर, उपाध्यक्ष नम्रता चौधरी को दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा वहीं वरिष्ठ महामंत्री शंभूनाथ केसरी को गया, जहानाबाद, अरवल, बक्सर, पटना ग्रामीण पश्चिमी और कोषाध्यक्ष सौरभ भगत को पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज का प्रभार सौंपा गया है।

You may have missed